नई दिल्ली: एक टीवी चैनल द्वारा हाल ही में किए गए स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई महासचिव जय शाह को भेज दिया है। खबर आ रही है कि उनका इस्तीफा बोर्ड ने मंजूर कर लिया है।
चेतन शर्मा
40 दिन में खत्म हुआ कार्यकाल
टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद चेतन शर्मा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई ने चयनसमिति को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद 7 जनवरी 2023 को नए सिरे से समिति का गठन हुआ तो शर्मा को बरकरार रखा गया। लेकिन इस बार 40 दिन बाद उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा है।BCCI chief selector Chetan Sharma resigns from his post. He sent his resignation to BCCI Secretary Jay Shah who acc… t.co/7iAipLpiVn
— ANI (@ANI) Feb 17, 2023
शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन में दिए कई विवादित बयान
जी न्यूज द्वारा गेम ओवर नाम से किए गए स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने बहुत से विवादित बयान दिए थे। उन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद को लेकर भी खुलासे किए थे। शर्मा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच मतभेद की बात भी स्वीकार की थी।चेतन शर्मा के इस्तीफे पर बीसीसीआई ने खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।(डेवलपिंग स्टोरी)
