मुंबई: प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टीम में वापसी की अटकलें लग रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड की तेज पिचों को ध्यान मे रखते हुए भारतीय टीम में चार विशु्द्ध तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। पेस अटैक का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे। टीम में उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज को जगह मिली है। नीतीश रेड्डी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Verified)
साई सुदर्शन की हुई वापसी, सारांश जैन और मानव सुथार हुए बाहर
साई सुदर्शन की चोट से उबरने के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। तीसरे नंबर के लिए उन्हें देवदत्त पडिक्कल के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल हैं। टीम में दो विकेटकीपर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को जगह मिली है। पंत की टीम में जगह फिटनेस पर निर्भर है। स्पिन गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। सारांश जैन और मानव सुथार को टीम में जगह नहीं दी गई है।
भारतीय टेस्ट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान, दो अलग-अलग कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी टीम
सीरीज का ऐसा है कार्यक्रम
भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर 2026 से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
भारत की टेस्ट टीम:
शुभमन गिल [कप्तान], यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल [उपकप्तान], देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।(डेवलपिंग स्टोरी)
