India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए घोषित हुई भारतीय टीम, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 21, 2023, 02:30 PM IST

India Squad for Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप 2023 का आगाज होने वाला है। इसको लेकर बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। देखें भारतीय स्क्वाड में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

India Squad for Asia Cup 2023: एशिया कप की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होगा। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें उतरेंगी। इसको लेकर मेजबान पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीम का ऐलान हो चुका है। आज यानी 21 अगस्त को टूर्नामेंट में उतरने वाली टीम और क्रिकेट फैंस का भी इंतजार खत्म हो चुका है। बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप में उतरेगी।

Asia Cup 2023

एशिया कप के लिए घोषित हुई टीम इंडिया। (फोटो- BCCI Twitter)

End of Feed