Bangladesh T20 World Cup Full Schedule, Squad, Date Time and Venue: बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप पूरा शेड्यूल, टीम, तारीख, समय और वेन्यू

Bangladesh T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: बांग्लादेश की टीम को टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी में जगह मिली है जहां इसके साथ पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और नेपाल जैसी उभरती हुई टीम है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रुप डी में बांग्लादेश की टीम
  • 7 जून को करेगी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
  • पहले मुकाबले में श्रीलंका के साथ सामना

Bangladesh T20 World Cup Full Schedule, Date Time and Venue: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश एक ऐसी टीम है जो ट्रॉफी तो नहीं जीत पाई है, लेकिन इसने लगभग हर सीजन में कुछ बड़े अपसेट किए हैं। इस बार इस टीम को ग्रुप डी में जगह मिली है जहां इसके साथ पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और नेपाल जैसी उभरती हुई टीम है। बांग्लादेश और श्रीलंका का राइवलरी तो दुनिया ने देखी ही है और इस बार बांग्लादेश की टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत भी इसी टीम के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला 7 जून को डलास में खेला जाएगा।

bangladesh t20 world cup squad schedule and  venue.

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप टीम (साभार-TNN)

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की समस्या

इंजरी और फॉर्म से जूझ रहे बांग्लादेशी खिलाड़ी के कारण यह टीम टी20 विश्व कप में अपने मजबूत प्लेइंग इलेवन की समस्याय से गुजर रही है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज लिटन दास पिछले कुछ समय से फॉर्म से बाहर हैं और इस साल छह मैचों में उनका औसत 13.16 का रहा है। हालांकि टीम के साथी तौहीद हृदोय को भरोसा है कि दास टूर्नामेंट में जोरदार वापसी करेंगे। एक और चिंता का विषय उप कप्तान तस्कीन अहमद की इंजरी है। 7 जून को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले उनकी फिटनेस पर नजर रखी जाएगी, क्योंकि जिम्बाब्वे के खिलाफ हालिया सीरीज के अंतिम मैच में उन्हें साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा था।

End of Feed