पाक में कमरे के बाहर बंदूक... बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास का विस्फोटक बयान, भारत का पक्ष लेते हुए अपने ही बोर्ड की धज्जियां उड़ाईं

Litton Das Statement: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने एक सनसनीखेज बयान देकर एक बार फिर टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के ना खेलने वाले विवाद को हवा दे दी है। लिटन दास ने अपने ही देश के महकमे पर सवाल उठाते हुए भारत का पक्ष लिया है। साथ ही पाकिस्तान की फजीहत भी कर डाली।

Litton Das Viral Statement: इसी साल भारत में आयोजित हुए टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के ना खेलने के फैसले के परिणाम अभी भी महसूस किए जा रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान लिटन दास ने तत्कालीन अंतरिम सरकार और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा लिए गए निर्णय पर सवाल उठाए। बांग्लादेश इस मेगा इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाया, जो इस साल 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में आयोजित हुआ था।

Bangladesh Cricket Captain Litton Das Controversial Interview

लिटन दास ने बांग्लादेश की पोल खोली (YouTube/ProthomAlo)

बीसीसीआई द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति न देने के बाद, बांग्लादेश ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। दास की अगुवाई वाली टीम को अपने सभी ग्रुप स्टेज मैच भारत में कोलकाता और मुंबई के दो स्टेडियमों में खेलने थे। आईसीसी ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया, क्योंकि बांग्लादेशी सरकार के अधिकारियों ने टीम को भारत यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके चलते स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह शामिल किया गया।

End of Feed