भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल का खुलासा, जरूरत पड़ने पर अब मुझे ऐसा करना होगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 03:25 PM IST

Axar Patel on his role change in team India: टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अब तक सिर्फ स्पिनर की भूमिका में देखा जा रहा था, लेकिन खुद इस खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि टीम प्रबंधन ने उनको बल्लेबाजी के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। वो भी ऊपरी क्रम में उनको ये जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है।

रविंद्र जडेजा की जगह भरना मुश्किल है लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन ने अक्षर पटेल को कहा है कि वह जरूरत पड़ने पर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहे। भारत के चोटी के छह बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऋषभ पंत अभी रणनीति का हिस्सा नहीं है, ऐसे में विरोधी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़ती है।

axar_patel_ap

अक्षर पटेल (AP)

अक्षर को पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था लेकिन यह फैसला तक कारगर साबित नहीं हुआ क्योंकि वह केवल एक रन बनाकर रन आउट हो गए थे। अक्षर ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘ पाकिस्तान के पास बाएं हाथ के स्पिनर नवाज और लेग स्पिनर शादाब खान हैं इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजना महत्वपूर्ण था और मुझे बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।’’

End of Feed