AUS vs WI Dream11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज का वॉर्म-अप मुकाबला आज, देखें शानदार प्लेइंग-11

AUS vs WI Dream11 Prediction in Hindi, Australia vs West Indies Playing XI: वर्ल्ड कप का 12वां वॉर्म-अप मुकाबला वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 4.30 बजे से होगा।

AUS vs WI Dream11 Prediction Today Match, Australia vs West Indies Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप का वॉर्म-अप मुकाबला जारी है। इसी दौरान 12वें वॉर्म-अप मैच में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुकी वेस्टइंडीज का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबला क्वींस पार्क ओवल पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार सुबह 4.30 बजे खेला जाएगा।

aus vs wi dream 11 team

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीड ड्रीम इलेवन (साभार-TNN)

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह दूसरा वॉर्म-अप मैच है। पहले वॉर्म-अप मैच में उसने नामीबिया की टीम को आसानी से पटखनी दी थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 खिलाड़ियों के साथ ही उतरी थी। दूसरी तरफ मेजबानी वेस्टइंडीज के लिए यह पहला वॉर्म-अप मैच है। दोनों टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में बड़ी दावेदार के रुप में उतरेगी। ऐसे में यह वॉर्म-अप मुकाबला भी धमाकेदार होने की उम्मीद है। आइए मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुन लेते हैं।

End of Feed