Video: तेंदुलकर के छक्के से घायल हुआ नन्हा फैन, बाद में अर्जुन ने मिलकर दिया गिफ्ट

अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुंबई टी20 लीग के एक मैच के दौरान उनका एक शॉट नन्ने फैन को जा लगी। लेकिन मैच के बाद तेंदुलकर खुद उस बच्चे से मिले और उन्हें गिफ्ट देकर उनका दिन बना दिया।

मुंबई टी20 लीग 2026 में आर्क अंधेरी और बांद्रा ब्लास्टर के मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आर्क अंधेरी के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उनका एक शॉट स्टेडियम में बैठे बच्चे को जा लगी। हालांकि, आस-पास बैठे दूसरे फैन ने फौरन बच्चे का हाल-चाल जाना और उसे प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन असली कहानी मैच के बाद सामने आई। मैच के बाद अर्जुन खुद उस बच्चे से मिले और उन्हें ऑटोग्राफ के साथ गेंद भेंट की। अर्जुन से मिलने के बाद बच्चे के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। अर्जुन के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

arjun tendulkar

अर्जुन तेंदुलकर (साभार-स्क्रीनग्रैब)

बल्ले और गेंद से अर्जुन का धमाल

इस मुकाबले में आर्क अंधेरी के मैच विनर बने अर्जुन तेंदुलकर जिन्होंने गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच बने। अर्जुन ने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में केवल 11 रन देकर बांद्रा ब्लास्टर्स के 3 विकेट झटके। उनके इस शानदार स्पेल की बदौलत बांद्रा ब्लास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रन का स्कोर खड़ा किया।

End of Feed