KKR vs SRH Qualifier-1 Preview: केकेआर और सनराइजर्स के बीच पहले क्वालीफायर में करो या मरो का मुकाबला, जानिए मैच से जुड़ी हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 12:47 PM IST

KKR vs SRH Qualifier-1 Preview:आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइडर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। जानिए मैच से जुड़ी हर जानकारी।

KKR vs SRH Qualifier-1 Preview: बेहतरीन फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को ‘रन मशीन’ सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी। केकेआर इस साल आईपीएल प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी जबकि सनराइजर्स ने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। लीग चरण के 70 मैचों में शीर्ष दो स्थान पर रही इन टीमों को पिछले दस दिन में बारिश के कारण अच्छा खासा ब्रेक मिल गया है । वैसे प्लेआफ से पहले मैदान पर अधिक समय नहीं बिता पाने की चुनौती भी कठिन है।

KKR vs SRH Qualifier-1 Preview, KKR vs SRH Qualifier-1 Preview, KKR vs SRH, SRH vs KKR, KKR vs SRH Qualifier-1, KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1 Match, KKR vs SRH Squads, KKR vs SRH Qualifier-1 Venue, KKR vs SRH Qualifier-1 Timings, KKR vs SRH Qualifier-1 Playing 11, KKR vs SRH Qualifier-1 Players List, IPL, IPL 2024, Pat Cummins, Shreyas iyer,

कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला आज।

सैकड़ों किलोमीटर का सफर करके यहां पहुंचने वाली केकेआर और सनराइजर्स को हालात के अनुकूल ढलने के लिये अधिक समय नहीं मिलेगा। दोनों ने आखिरी लीग मैच रविवार को ही खेला है। सनराइजर्स ने हालांकि पूरा मैच खेलकर पंजाब को हराया लेकिन केकेआर और राजस्थान रॉयल्स का मैच बारिश के कारण नहीं हो सका। केकेआर ने आखिरी पूरा मैच 11 मई को खेला था। बारिश के खलल से पहले केकेआर ने लगातार चार मैच जीते थे पिछले दो मैच बारिश की भेट हो गए। शीर्ष पर काबिज केकेआर को विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट (435 रन) की कमी खलेगी जो टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड टीम से जुड़ने स्वदेश लौट गए हैं। साल्ट और सुनील नारायण (461) ने केकेआर को शानदार शुरूआत दी है।

End of Feed