विश्व कप 2023 फाइनल के लिए अहमदाबाद के चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे सुरक्षा कर्मी, संगीन के साये में होगा मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 08:34 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का खिताबी मुकाबला संगीन के साए में खेला जाएगा। अहमदाबाद पुलिस ने इसके लिए 6 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

अहमदाबाद: मेजबान भारत और पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद शहर और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में छह हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स उन प्रमुख हस्तियों में से होंगे जिनके शहर के मोटेरा इलाके में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के दौरान मौजूद रहने की उम्मीद है

Ahmedabad Police

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में तैनात सुरक्षा कर्मी

सुरक्षा के लिए तैनात किए गए 6 हजार सुरक्षाकर्मी

End of Feed