Afghanistan Squad: अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, गुलबदीन नायब बने कप्तान

अफगानिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। नायब सात सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें फरमानुल्लाह साफी, इमरान मीर, अब्दुल रहमान, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटे और सेदिकुल्लाह पाचा शामिल हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान ने 'हांगकांग सिक्सेस 2026' के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को टीम का कप्तान बनाया गया है। 'हांगकांग सिक्सेस' 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलेगा। यह टूर्नामेंट हांगकांग के 'टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड' में आयोजित किया जाएगा। मैदान पर छह खिलाड़ियों और प्रति पारी छह ओवरों वाले इस टूर्नामेंट में आक्रामक क्रिकेट, तेजी से रन बनाने और खिलाड़ियों के हर विभाग (बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग) में योगदान देने पर जोर होता है।

Gulbadin Naib

गुलबदीन नायब बने अफगानिस्तान टीम के कप्तान। फोटो- ACB

नायब सात सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें फरमानुल्लाह साफी, इमरान मीर, अब्दुल रहमान, करीम जनत, नांगेयालिया खरोटे और सेदिकुल्लाह पाचा शामिल हैं। इस टीम में अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ-साथ वह आक्रामक सोच भी है, जो 'हांगकांग सिक्सेस' जैसे हाई-स्कोरिंग और रोमांचक फॉर्मेट में सफल होने के लिए जरूरी है। अफगानिस्तान को ग्रुप D में रखा गया है, जहां उनके साथ 'प्रोटियाज' (दक्षिण अफ्रीका) और ओमान की टीमें होंगी।

End of Feed