AFG vs SA Pitch Report: अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका विश्व कप सेमीफाइनल मैच की पिच रिपोर्ट, यहां देखिए

T20 World Cup 1st Semi-Final, AFG vs SA Pitch Report In Hindi: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच गुरुवार को खेला जाएगा। ये मैच वेस्टइंडीज के तारूबा में स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है। यहां आपको बताएंगे कैसी है इस मैच की पिच रिपोर्ट, कैसा है तारूबा का मौसम और क्या कहते हैं इस क्रिकेट ग्राउंड के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024
  • पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका की टक्कर
  • तारूबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

T20 World Cup 2024 Semi-Final 1, AFG vs SA Pitch Report In Hindi: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रचा है और अब उसकी कड़ी परीक्षा की बारी आ चुकी है। विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में गुरुवार (27 June 2024) को अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी। इस मुकाबले का आयोजन तारूबा (वेस्टइंडीज) के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) की अगुवाई करेंगे राशिद खान (Rashid Khan), जबकि दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कप्तान होंगे एडेन मार्करम (Aiden Markram)। भारतीय समय के मुताबिक ये मुकाबला गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 5.30 बजे होगा।

AFG vs SA Pitch Report, T20 World Cup 2024 Semi Final

अफगानिस्तान-दक्षिण अफ्रीका मैच पिच रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टक्कर होने जा रही है, इस मैच से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों का इस विश्व कप में ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है। टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले जिसमें तीन मैचों में उसे जीत मिली और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सुपर-8 राउंड में अफगानिस्तान ने तीन मैच खेले जिसमें दो में उसे जीत मिली और एक मैच उसने भारत के खिलाफ गंवाया। उधर, दक्षिण अफ्रीकी टीम ने ग्रुप स्टेज में चार मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की, वहीं सुपर-8 राउंड में भी उसने अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की यानी अब तक वो अपराजित है।

End of Feed