AFG vs SA 2nd ODI: अफगानिस्तान ने दर्ज की वनडे में अपनी सबसे बड़ी जीत, द.अफ्रीका से पहली बार जीती श्रृंखला

Afghanistan vs South Africa 2nd ODI Highlights: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शारजाह में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार द.अफ्रीका को वनडे सीरीज में मात दे दी है। अफगान शेरों ने दूसरा वनडे मैच 177 रनों से जीत लिया है। ये उनकी इस फॉर्मेंट में सबसे बड़ी जीत भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अफगानिस्तान ने द.अफ्रीका को हराया
  • वनडे में दर्ज की सबसे बड़ी जीत
  • राशिद खान ने गेंदबाजी से किया कमाल

Afghanistan vs South Africa 2nd ODI Highlights: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द.अफ्रीका को दूसरे वनडे मैच में 177 रनों से मात दे दी है। ये उनकी तीन मैचों की सीरीज में दूसरी जीत है और इसी के साथ उन्होंने पहली बार द.अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है। ये अफगानिस्तान की उनके वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इसके सबसे बड़ी हीरो रहमानुल्लाह गुरबाज रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली।

afg vs sa nd odi high

अफगानिस्तान बनाम द.अफ्रीका दूसरा वनडे मैच (फोटो- ACB)

शारजाह के शारजाह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। ये फैसला सही साबित हुआ। टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतक के बदौलत 311 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी द.अफ्रीका की टीम केवल 134 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और 177 रनों से हार गई।

End of Feed