शिष्य के शून्य पर आउट होने पर भी खुश थे 'गुरु' युवराज, अभिषेक शर्मा ने खोला बड़ा राज

Abhishek Sharma statement: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दूसरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया है। पंजाब के युवा बल्लेबाज ने केवल 46 गेंदों पर शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरू युवराज को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

Abhishek Sharma statement: भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण मैच में जब वह शून्य पर आउट हो गए थे तो उनके मेंटर (मार्गदर्शक) युवराज सिंह काफी खुश थे क्योंकि इस पूर्व ऑलराउंडर का मानना था कि यह अच्छी शुरुआत है।

Abhishek sharma

अभिषेक शर्मा (फोटो- BCCI)

अभिषेक भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए खाता नहीं खोल पाए थे। जिंबॉब्वे ने यह मैच 13 रन से जीता। अभिषेक ने हालांकि शानदार वापसी करके दूसरे मैच में 47 गेंद पर 100 रन बनाए जिससे भारत यह मैच 100 रन से जीतने में सफल रहा।

End of Feed