T20 World Cup 2024: युवराज सिंह ने काटा अभिषेक शर्मा का पत्ता, कहा-अभी...

युवराज सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे अभिषेक शर्मा के विश्व कप 2024 में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक शर्मा खटखटा रहे हैं टीम इंडिया का दरवाजा
  • युवराज ने कहा अभी नहीं है विश्व कप में खेलने के लिए तैयार
  • करना होगा अभी 6 महीने इंतजार

चंडीगढ़: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे अभिषेक शर्मा अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं। कुछ क्रिकेट पंडित कह रहे हैं कि उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है। लेकिन अभिषेक के मेंटोर युवराज सिंह ही उनके राह की बाधा बनते दिख रहे हैं।

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा (साभार IPL/BCCI)

टी20 विश्व कप 2024 के ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए गए युवराज सिंह ने अभिषेक को टी20 विश्व कप के लिए सिलेक्ट किए जाने के बारे में कहा,अभिषेक टीम इंडिया में सिलेक्ट होने के करीब पहुंच गए हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वो फिलहाल अभी टी20 विश्व कप में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

End of Feed