एबी डिविलियर्स ने T20I पर फोड़ा कम टेस्ट मैच होने का ठीकरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 04:08 PM IST

AB De Villiers: साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कम होते टेस्ट पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि क्यों आखिर टेस्ट सीरीज में मैच की संख्या कम हो रही है। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच हाल में केवल 2 टेस्ट मैच की सीरीज पर खूब चर्चा हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलयर्स इस बात से खफा हैं कि हाल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच समाप्त हुई श्रृंखला में केवल दो टेस्ट मैच ही खेले गये जिसके लिए उन्होंने दुनिया भर में धड़ल्ले से चल रही टी20 लीग को जिम्मेदार ठहराया। डिविलियर्स ने बड़ी श्रृंखला की वकालत करते हुए कहा कि अगर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम का पता करना है तो ‘कुछ तो बदलना होगा।

India vs South Africa

भारत बनाम साउथ अफ्रीका (साभार-AP)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गयी टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर छूटी जिसमें मेजबान टीम ने सेंचुरियन में शुरुआती टेस्ट पारी और 32 रन से जीता जबकि मेहमान टीम ने केप टाउन में सात विकेट से दूसरा टेस्ट मैच जीता। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैं इससे खुश नहीं हूं कि श्रृंखला में तीसरा टेस्ट नहीं था। आपको इसके लिए टी20 क्रिकेट को जिम्मेदार ठहराना होगा जो दुनिया भर में खेली जा रही हैं। ’’

End of Feed