Aaj ka IPL Match kahan hoga, PBKS vs RCB: पंजाब वर्सेज बेंगलुरु मुकाबला ओले और बारिश की वजह से रुका था मुकाबला, दोबारा हुआ शुरू

PBKS vs RCB, Aaj ka IPL Match kahan hoga, पंजाब वर्सेज बेंगलुरु आज का आईपीएल मैच कहां खेला जाएगा: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होने वाली है। इस रोमांचक मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का आयोजन कहां किया जाने वाला है।

PBKS vs RCB, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है और हर मुकाबला नया समीकरण लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार (9 मई 2024) को मैच का आयोजन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru) से होने वाली है। मैच में पंजाब किंग्स की कमान सैम करन (Sam Curran) के पास रहेगी वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf du plessis) संभाल रहे हैं।

RCB vs PBKS V

रॉयल चैलेंजर्स बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- BCCI/IPL)

धर्मशाला में पड़े ओले, रोकना पड़ा मैच

पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बीच बारिश और ओले धर्मशाला में पड़े। 10 ओवर के बाद शुरू हुई बारिश के बाद मैच को रोक देना पड़ा। इसके बाद मैदान पर ओले गिरने लगे। थोड़ी देर बाद बारिश और ओले दोनों पड़ने बंद हुए। इसके बाद अंपायरों ने मैदान का निरीक्षण किया और 8:55 PM पर मैच दुबारा शुरू होने की बात कही। 10 ओवर में आरसीबी ने 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 42 रन बनाकर नाबाद हैं। मैच दोबारा शुरू हो चुका है और ओवरों में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है।

End of Feed