मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए लगी गेंद, खिलाड़ी की हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2024, 02:58 PM IST

Death of A Cricketer in Mumbai: क्रिकेट मैच के दौरान एक 52 वर्षीय पुरूष की फील्डिंग के दौरान मौत हो गई जब उसी मैदान पर चल रहे दूसरे मैच से गेंद आकर उनके सिर पर लगी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर में माटुंगा के दाडकर क्रिकेट मैदान पर हुआ।

एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान एक 52 वर्षीय पुरूष की फील्डिंग के दौरान मौत हो गई जब उसी मैदान पर चल रहे दूसरे मैच से गेंद आकर उनके सिर पर लगी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर में माटुंगा के दाडकर क्रिकेट मैदान पर हुआ । उस समय जयेश चुन्नीलाल सावला अपनी टीम के लिये फील्डिंग कर रहे थे।

Cricketer Dies In Matunga Mumbai

क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा (Representative Image)

मैदान पर एक साथ दो मैच चल रहे थे । दूसरे मैच से बल्लेबाज ने शॉट लगाया तो गेंद सावला के सिर के पिछले हिस्से में लगी । वह मैदान पर अचेत होकर गिर गए । उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed