FIDE World Cup Chess: ड्रॉ हुआ प्रज्ञानंद और कार्लसन के बीच दूसरे दौर का मुकाबला, गुरुवार को होगी निर्णायक भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 23, 2023, 07:51 PM IST

भारत के 18 वर्षीय स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानंद ने फिडे वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट के बीच फाइनल का दूसरा गेम भी बराबरी पर समाप्त हुआ। खिताबी जीत का फैसला गुरुवार को होगा।

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच फिडे वर्ल्ड कप चेस टूर्नामेंट के फाइनल के दूसरे गेम में जोरदार टक्कर हुई। दूसरे दौर का मुकाबला भी दोनों के बीच ड्रॉ रहा। अब खिताबी जीत का फैसला गुरुवार को टाइ ब्रेकर के जरिए होगा। पहले राउंड का मुकाबला जहां 35 चाल तक चला था वहीं दूसरे राउंड में दोनों के बीच 30 चाल के बाद ही ड्रॉ पर सहमति बन गई। मैच में दोनों की चाल की आक्रामकता का अंदाजा परिणाम से नहीं लगाया जा सकता। दोनों सहजभाव से ड्रॉ के लिए राजी हो गए।

R Praggnanandhaa

आर प्रज्ञानंद

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन और नंबर 23 खिलाड़ी प्रज्ञानंद के बीच पहले दो दौर के मुकाबले ड्रॉ होने के बाद अब टाइ ब्रेकर के जरिए वर्ल्ड चैंपियनशिप का फैसला होगा। कार्लसन ने सफेद मोहरों से प्रज्ञानानंदा के खिलाफ ठोस प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ी को हालांकि काले मोहरों से खेलते हुए किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और दोनों खिलाड़ी 30 चाल के बाद मुकाबले को ड्रॉ करने पर राजी हो गए।

End of Feed