Wimbledon 2024: क्रेजिकोवा और पाओलिनी में होगा महिला एकल का फाइनल मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 12, 2024, 04:59 PM IST

barbora krejcikova vs Jasmine paolini in wimbledon 2024 womens singles final: विम्बलडन के महिला सिंगल्स का फाइनल मैच चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा और इटली की जैस्मीन पाओलिनी के बीच खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • विम्बलडन 2024 महिला सिंगल्स फाइनल
  • बारबोरा क्रेजिकोवा और जैस्मीन पाओलिनी की होगी टक्कर
  • दोनों ने शानदार अंदाज में जीते सेमीफाइनल मैच

वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन के महिला एकल का खिताबी मुकाबला चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजिकोवा और इटली की जैस्मीन पाओलिनी के बीच खेला जाएगा। 2021 में फ्रेंच ओपन खिताब जीतकर सफलता हासिल करने के तीन साल बाद, क्रेजिकोवा ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरूवार को रोमांचक सेमीफाइनल में जीत के बाद अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल में प्रवेश किया।

barbora krejcikova vs Jasmine paolini in wimbledon 2024 womens singles final

जैस्मीन पाओलिनी और बारबोरा क्रेजिकोवा (AP)

नंबर 31 सीड क्रेजिकोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में नंबर 4 सीड एलेना रिबाकिना, 2022 विंबलडन चैंपियन, को 3-6, 6-3, 6-4 से हराकर शनिवार के शिखर मुकाबले में अपना स्थान पक्का कर लिया।

End of Feed