भारतीय बैडमिंटन संघ ने जताया बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के सफल आयोजन का भरोसा

भारतीय बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने अगले साल नई दिल्ली में बैडमिंटन की वर्ल्ड चैंपियनशिप के सफल आयोजन का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा है कि इंडियन ओपन के आयोजन के दौरान आई कमियों को पूरी तरह दूर कर लिया गया है।

नई दिल्ली: भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के महासचिव संजय मिश्रा ने शनिवार को कहा कि इस साल इंडिया ओपन के दौरान सामने आई सभी समस्याओं को दूर कर दिया गया है और उन्होंने भरोसा जताया कि अगस्त में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप अब तक की सबसे बेहतरीन प्रतियोगिताओं में से एक होगी। जनवरी में नईदिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इंडिया ओपन सुपर 750 के दौरान खिलाड़ियों ने गंभीर वायु प्रदूषण, गंदगी और स्टेडियम के अंदर कबूतरों व बंदरों की मौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताई थी।

BAI General Secretary Sanjay Mishra

बीएआई के महासचिव संजय मिश्रा (फोटो क्रेडिट BAI Media X)

पुरानी समस्याओं को कर दिया गया है दूर

संजय मिश्रा ने कहा, 'इंडिया ओपन के दौरान जो भी समस्याएं सामने आई थीं, उन्हें पूरी तरह दूर कर दिया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह विश्व चैंपियनशिप बुनियादी सुविधाओं और खिलाड़ियों के अनुभव, दोनों ही मामलों में बेहतरीन होगी।' उन्होंने कहा कि इंडिया ओपन उनके लिए एक परीक्षण प्रतियोगिता थी, जिससे स्टेडियम की कमियों का पता चला। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और खेल मंत्रालय ने इन कमियों को दूर करने में पूरा सहयोग दिया। मिश्रा ने बताया कि स्टेडियम के ऊपरी खुले गेट बंद कर दिए गए हैं और अब वहां तीन स्तर के प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। साथ ही 24 घंटे सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे, ताकि कोई पक्षी या जानवर अंदर नहीं आ सके।

End of Feed