Asian Para Games 2026: सिमरन शर्मा का डबल धमाल, 200 मीटर के बाद 100 मीटर टी12 इवेंट में रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को आइची नागोया में रिकॉर्ड समय के साथ एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उनका यह पैरा एशियाई खेल 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल है।

नागोया: भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को यहां 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।सिमरन ने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था। बुधवार को सिमरन ने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की मेड नी पुत्री ने 12.51 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टी12 वर्ग में उन दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिनकी समस्या गंभीर नहीं है।

simran Sharma

सिमरन शर्मा

पेरिस पैरालंपिक में जीता था कांस्य पदक

छब्बीस वर्षीय सिमरन ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह अपने नए गाइड शिवम के साथ वापसी की राह पर हैं। उनके पूर्व गाइड उमर सैफी पर डोपिंग उल्लंघन के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। सिमरन ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई पैरा खेलों में अपनी दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे।

End of Feed