एशियाई पैरा खेलों में भारत की शानदार शुरुआत, 6 गोल्ड समेत 17 पदक किए अपने नाम

Asian Para Games: चीन में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारतीय टीम ने पहले दिन ही धमाल मचा दिया है। टीम ने कुल 17 मेडल जीते हैं जिसमें 6 गोल्ड शामिल है। भारत के एथिलिटोंं का प्रदर्शन सबसे ज्यादा सराहनीय रहा है।

हांगझोउ: भारत ने एशियाई पैरा खेलों में स्टार निशानेबाज अवनी लेखरा की अगुवाई में रविवार को यहां छह स्वर्ण सहित कुल 17 पदक जीते, जिससे वह प्रतियोगिता के पहले दिन चौथे स्थान पर रहा।

Asian Para games 2023

एशियन पैरा गेम्स 2023 (फोटो- SAI Twitter)

भारत ने पहले दिन छह स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जीते। वह पदक तालिका में मेजबान चीन (31 स्वर्ण, 29 रजत, 23 कांस्य), ईरान (9 स्वर्ण, 9 रजत, 6 कांस्य) और उज्बेकिस्तान (6 स्वर्ण, 6 रजत, 8 कांस्य) के बाद चौथे स्थान पर है।

End of Feed