एशियन गेम्स के लिए भारत की महिला हॉकी टीम का हुआ ऐलान, जानिए कौन करेंगी कप्तानी

Asian Games 2026: भारतीय टीम नेशंस कप वाली लय को एशियाई खेलों में भी जारी रखना चाहेगी। वहां टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। सलीमा टेटे की कप्तानी में टीम ने आक्रामक हॉकी खेली थी। टीम 19 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Asian Games 2026: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। सलीमा की कप्तानी में ही भारत ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में हुए एफआईएच नेशंस कप का खिताब जीता था। टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और इस जीत के साथ प्रो लीग में वापसी भी की। मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम चयन पर खुशी जताई।

Women Hockey salima_tete_

सलीमा टेटे (फोटो साभार- salima_tete_)

कोच मारिन ने कहा, "हमारे पास जूनियर, अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। ये सभी एक-दूसरे से बेस्ट प्रदर्शन करवाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं।" मारिन ने आगे कहा कि मौजूदा टीम फॉर्म और फिटनेस दोनों में टॉप पर है। उन्हें पूरा यकीन है कि ये खिलाड़ी एशियाई खेलों की कड़ी चुनौती के लिए तैयार हैं।

End of Feed