भारत की अस्मिता चालिहा ने किया कमाल, थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2024, 05:43 PM IST

Ashmita Chaliha, Thailand Masters Badminton Tournament: भारत की अस्मिता चालिहा ने शुक्रवार को यहां शानदार प्रदर्शन के बूते इंडोनेशिया की ईस्टर नुरूमी वार्डोयो को सीधे गेम में हराकर थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारत की अस्मिता चालिहा ने शुक्रवार को यहां शानदार प्रदर्शन के बूते इंडोनेशिया की ईस्टर नुरूमी वार्डोयो को सीधे गेम में हराकर थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Ashmita Chaliha

अस्मिता चालिहा (SAI Media)

मिथुन मंजूनाथ के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में तथा त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के महिला युगल के अंतिम चरण में हारने के बाद 24 वर्षीय चालिहा ही सुपर 300 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बची हैं।

End of Feed