Asian Para Games: यूपी और गुजरात के छोटे-छोटे गांव से आए, अनुभव और राकेशभाई ने 100 मीटर दौड़ में जीते कांस्य पदक

Anubhav Chaudhary And Rakeshbhai Bhatt Win Bronze Medals In Asian Para Games: उत्तर प्रदेश और गुजरात के छोटे-छोटे गांव से आने वाले अनुभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में 100 मीटर दौड़ में अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक जी लिए हैं।

बुधवार को आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के पैरा-एथलेटिक्स दल के लिए एक और शानदार दिन रहा। अनुभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ के अपने-अपने फाइनल में कांस्य पदक जीते।

Anubhav Chaudhary And Rakeshbhai Bhatt win bronze medal in 100 meter race in Asian Para Games

अनुभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट (X/SAI_Media)

अनुभव चौधरी ने T35 कैटेगरी में 12.72 सेकंड का अपना अब तक का सबसे बेहतरीन समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, T37 इवेंट में राकेशभाई भट्ट ने भी 11.50 सेकंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ पोडियम पर जगह बनाई। इन प्रदर्शनों के साथ, इन खेलों में ट्रैक इवेंट्स में भारत के पदकों की कुल संख्या नौ हो गई है, जिसमें तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं।

End of Feed