मेंटल और फिजिकल फिटनेस के लिए रेसलिंग से ब्रेक लेंगी अंशु मलिक, खुद किया ऐलान

Anshu Malik: 57 किलोग्राम भारवर्ग की भारतीय महिला रेसलर अंशु मलिक ने कुश्ती से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। पेरिस ओलंपिक में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अंशु का सफर प्री क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया था। वह 2-7 से हार गईं थीं।

Anshu Malik: भारतीय महिला पहलवान अंशु मलिक ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह ऐलान किया कि वह पेरिस ओलंपिक में प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर होने के बाद ‘शारीरिक और भावनात्मक रूप से फिट होने’ के लिए खेल से कुछ समय का ब्रेक ले रही हैं। उन्होंने हालांकि मजबूत वापसी करने का वादा किया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

अंशु मलिक (साभार-Instagram)

तेईस साल की यह खिलाड़ी 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने से अनुभवी दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पांचवीं वरीय हेलेन लुसी मैरोयूलिस की चुनौती से पार नहीं पा सकी। वह 2-7 से हार गईं।

End of Feed