एंडी मरे करवाएंगे पीठ की सर्जरी, उसके बाद विंबलडन और पेरिस ओलंपिक पर लेंगे फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 22, 2024, 07:17 PM IST

Andy Murray Surgery: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे विंबलडन या पेरिस ओलंपिक में खेलने की कोशिश के बारे में कोई फैसला लेने से पहले पीठ की चोट से निपटने के लिए शनिवार को सर्जरी करवायेंगे। सैंतीस साल के मरे ने पीठ दर्द के कारण बुधवार को क्वींस क्लब में अपने दूसरे दौर के मैच को बीच में ही छोड़ दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • एंडी मरे कराएंगे पीठ की सर्जरी
  • क्वींस क्लब में दूसरे दौर का मैच बीच में छोड़ा
  • सर्जरी के बाद लेंगे विंबलडन और ओलंपिक पर फैसला

पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे विंबलडन या पेरिस ओलंपिक में खेलने की कोशिश के बारे में कोई फैसला लेने से पहले पीठ की चोट से निपटने के लिए शनिवार को सर्जरी करवायेंगे।

Andy Murray

एंडी मरे (AP)

सैंतीस साल के मरे ने पीठ दर्द के कारण बुधवार को क्वींस क्लब में अपने दूसरे दौर के मैच को बीच में ही छोड़ दिया था, तब वह जॉर्डन थॉम्पसन से 1-4 से पीछे चल रहे थे। ब्रिटेन के इस खिलाड़ी ने मुकाबले के शुरू होने से पहले ही अपने दाहिने पैर में परेशानी की शिकायत की थी।

End of Feed