अचंता शरत कमल को 30 नवंबर को मिलेगा खेल रत्‍न अवॉर्ड, रोहित शर्मा के कोच भी होंगे सम्‍मानित

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 14, 2022, 11:24 PM IST

Achantha Sharath Kamal will get Khel Ratna Award: भारत के स्‍टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को 30 नवंबर को मेजर ध्‍यानचंद राजीव गांधी खेल रत्‍न अवॉर्ड से सम्‍मानित किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड को लाइफटाइम श्रेणी में अवॉर्ड दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अचंता शरत कमल को 30 नवंबर को खेल रत्‍न पुरस्‍कार दिया जाएगा
  • अचंता शरत कमल खेल रत्‍न पुरस्‍कार हासिल करने वाले अकेले खिलाड़ी
  • रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड को लाइफटाइम श्रेणी में अवॉर्ड दिया जाएगा

नई दिल्ली: भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 के लिये मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान करेंगी। शरत इस साल खेलरत्न पाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं, जबकि 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा, जिनमें बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय , महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, एथलीट एल्डौस पॉल, अविनाश साबले शामिल हैं। विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कार दिये जायेंगे।

अचंता शरत कमल

जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती) को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जायेगा जबकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड (क्रिकेट) , बिमल घोष (फुटबॉल) और राज सिंह (कुश्ती) को आजीवन योगदान वर्ग में यह पुरस्कार मिलेगा। अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी) और नीर महादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स) को ध्यानचंद आजीवन योगदान पुरस्कार मिलेगा।

End of Feed