Hariyali Teej 2023 Date: हरियाली तीज, सुहागिनों का एक प्रसिद्ध त्योहार है। इस खास दिन को छोटी तीज या श्रावण तीज के नाम से भी जाना जाता है। यह खासकर उत्तरी भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, आज के ही दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था।महिलाओं के साथ कुंवारी कन्याएं भी इस दिन व्रत रख विधिवत रूप से गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। कहते हैं इस व्रत के पुण्यप्रभाव से महिलाओं को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, कन्याओं को मनचाहा वर का वरदान मिलता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हरियाली तीज का पावन त्योहार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इस बार ये व्रत कब रखी जाएगी।
Hariyali Teej 2023 Date in India
हरियाली तीज 2023 कब है? (Hariyali Teej 2023 Date in India)
पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इस बार सुहागिनों का प्रसिद्ध यह व्रत 19 अगस्त 2023, शनिवार के दिन पड़ी है। इस दिन महिलाएं उपवास रखती है और भगवान शिव संग माता पार्वती की विधिवत पूजा करती हैं।
हरियाली तीज 2023 के शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat)
- श्रावण माह तृतीया तिथि प्रारंभ - 18 अगस्त 2023, शाम 08:01 बजे से।
- श्रावण माह तृतीया तिथि समापन - 19 अगस्त 2022, रात 10:19 बजे तक।
हरियाली तीज का महत्व (Hariyali Teej 2023 Significance In Hindi)
हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रख भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर कुंवारी कन्याएं इस व्रत का विधिवत पालन करें तो उन्हें मनचाहा वर का वरदान मिलता है। इसके अलावा संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इतना ही नहीं, इस व्रत को रखने से साधक के जीवन में सुख, समृद्धि और खुहशाली भी आती है।
