Ravivar ko Kya Kharidna Chahiye: रव‍िवार के द‍िन इन चीजों को खरीदना माना जाता है शुभ, जानिए क्या है रविवार से जुड़ी मान्यता

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Feb 15, 2025, 10:27 AM IST

Ravivar ko kya kharidna chahiye (रविवार को क्या खरीदना चाहिए): ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना का होता है। इस द‍िन इन्हें जल चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं रविवार के दिन कुछ सामान खरीदना शुभ माना जाता है? ऐसे में चलिए जानते हैं कि रविवार को क्या खरीदना चाहिए।

Ravivar ko kya kharidna chahiye (रविवार को क्या खरीदना चाहिए): वैसे तो रविवार छुट्टी का दिन होता है लेकिन क्या आप जानते हैं मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन कुछ चीजों को खरीदना अत्यंत ही शुभ माना जा सकता है। सनातन हिंदू धर्म के अनुसार रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है और इस दिन सूर्य देव की पूजा करने का प्राचीन विधान सदियों से चला आ रहा है। भगवान सूर्य की पूजा करने से जातक को सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष होता है तो इससे बचने के लिए सूर्य देव की उपासना करना उच‍ित माना जाता है। ऐसे में हर दिन से जुड़े हुए कुछ विधान जिनमें से एक ये है कि रविवार के दिन क्या खरीदें। हिंदू संस्कृति में इस दिन कुछ चीजों को घर में लाने से घर और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता का संचार बढ़ सकता है।

Ravivar ko kya kharidna chahiye

Ravivar ko kya kharidna chahiye (रविवार को क्या खरीदना चाहिए)

•रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है, ऐसे में इस दिन आंखों से जुड़ी हुई वस्तु जैसे कि चश्मा खरीदना शुभ हो सकता है।

End of Feed