Weekly Vrat Tyohar 05-11 June 2023: संकष्टी चतुर्थी से लेकर जन्माष्टमी तक, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 4, 2023, 01:57 PM IST

Weekly Vrat Tyohar 05 June to 11 June 2023: जून महीने के पहले सप्ताह की शुरुआत आषाढ़ (Ashad Mahina) महीने के प्रारंभ होने के साथ हो रही है। इस हफ्ते कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी (Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2023), मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2023) और कालाष्टमी पड़ेगी। जानिए इन त्योहारों की डेट और महत्व।

Weekly Vrat Tyohar 05 June to 11 June 2023: जून महीने का पहला सप्ताह 5 जून से शुरू हो रहा है। इसी के साथ इस दिन से आषाढ़ महीने (Ashad Month 2023) का भी शुभारंभ होने जा रहा है। ये महीना भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है। इस महीने भगवान सूर्य देव (Surya Dev) की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। ये हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) के अनुसार साल का चौथा महीना होता है। आषाढ़ महीने के पहले सप्ताह में संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi June 2023), कालाष्टमी (Kalashtami June 2023), मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami June 2023) इत्यादि व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानिए इन सभी त्योहारों की तिथि और महत्व।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी, 7 जून 2023 बुधवार (Krishnapingala Sankashti Chaturthi 2023)

आषाढ़ महीने की संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) पर गणेशजी के कृष्णपिंगाक्ष रूप की पूजा की जाती है, जिस कारण इसे कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी (Krishnapingal Sankashti Chaturthi) कहते हैं। इस वर्ष ये व्रत 7 जून 2023, बुधवार को रखा जाएगा। गणेश जी के प्रिय दिन बुधवार को ये संकष्टी चतुर्थी पड़ने से इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। मान्यता है कि जो भी पुरुष या स्त्री संकष्टी चतुर्थी व्रत रखते हैं उनके जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

End of Feed