Weekly Horoscope 20 to 26 october 2025: कार्तिक माह की अमावस्या तिथि से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। दीपावली 20 अक्टूबर 2025 को कार्तिक अमावस्या पर मनाई जा रही है। इस कारण सप्ताह की शुरुआत प्रकाश के पर्व से हो रही है। इस सप्ताह का अंत 26 अक्टूबर छठ पूजा के खरना से होगा। इस सप्ताह में 24 अक्टूबर को बुध वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र कन्या राशि में और केतु सिंह राशि में व गुरु ग्रह कर्क राशि में रहेंगे। शनि मीन व राहु कुंभ राशि में रहेंगे। मंगल और सूर्य तुला राशि में रहेंगे। यह सप्ताह आध्यात्मिक प्रगति, मन की शांति और भगवान के प्रति समर्पण का है।
साप्ताहिक राशिफल
मेष राशि
इस सप्ताह आपके बिजनेस में तरक्की होगी और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। सूर्य और चंद्रमा सातवें भाव में गोचर करेंगे, जिससे सोमवार के बाद का समय खास तौर पर फायदेमंद रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को गाड़ी खरीदने का अच्छा समय है। सेहत में सुधार होगा, और स्टूडेंट्स को कामयाबी मिलेगी।
शुभ रंग: लाल और पीला
उपाय: मां दुर्गा के मंदिर जाएं, एक चक्कर लगाएं, और सप्तश्लोकी दुर्गा का 9 बार पाठ करें।
वृषभ राशि
बुधवार के बाद आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं। जॉब बदलने को लेकर शुरुआत में थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है, लेकिन मंगलवार के बाद बिजनेस में फायदा होगा। शुक्रवार के बाद जॉब चेंज की पूरी प्लानिंग बन जाएगी।
शुभ रंग: नीला
उपाय: रोजाना श्री सूक्त पढ़ें और शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप और हवन करें।
मिथुन राशि
बुध, जो वाणी और मैनेजमेंट का ग्रह है, आपके पक्ष में है। कई दिनों से चल रही बिजनेस की योजनाएं इस सप्ताह पूरी होंगी। शुक्रवार और शनिवार को दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। पेट की दिक्कतों से सावधान रहें।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: श्री सूक्त और अरण्यकांड का पाठ करें।
कर्क राशि
चंद्रमा, जो आपकी राशि का स्वामी है, इस सप्ताह आपके मन को खुश रखेगा। सूर्य का गोचर आपको बड़ा पद दिला सकता है। परिवार के साथ धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई और कॉम्पिटिशन में सफलता मिलेगी। पॉलिटिशन्स के लिए यह सप्ताह अच्छा है।
शुभ रंग: सफेद और लाल
उपाय: रोजाना गाय को पालक और गुड़ खिलाएं।
सिंह राशि
सूर्य का तीसरे भाव में गोचर और चंद्रमा का मंगलवार को गोचर आपको बिजनेस और जॉब में सतर्क रहने की सलाह देता है। कर्क और मीन राशि के लोग आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। सरकारी कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पीला और नारंगी
उपाय: पिता का आशीर्वाद लें और सूर्य की उपासना करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 3 बार पाठ करें।
कन्या राशि
बुध और शुक्र आपके लिए अनुकूल हैं। सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर इस सप्ताह को शानदार बनाएगा। घर-परिवार में खुशी रहेगी, और बिजनेस में तरक्की होगी। तुला और वृष राशि के लोग मदद करेंगे। धन आएगा। गुरुवार और शुक्रवार को गाड़ी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और गाय को रोटी व गुड़ खिलाएं। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
तुला राशि
शुक्र और चंद्रमा बैंकिंग, आईटी और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद रहेंगे। मंगलवार को जॉब को लेकर थोड़ा टेंशन हो सकता है। वृष, कन्या और मिथुन राशि के लोग फायदा देंगे। धन का खर्च घर बनाने में हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
उपाय: श्री विष्णु जी की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
मंगल और बुध की चाल बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मददगार है। गुरुवार के बाद चंद्रमा जॉब में पोस्ट चेंज करवा सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद का समय जॉब के लिए बेहतर है। जमीन या गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है।
शुभ रंग: पीला और आसमानी
उपाय: हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।
धनु राशि
राशि स्वामी गुरु और चंद्रमा बुधवार के बाद जॉब और बिजनेस में तरक्की देंगे। सेहत में सुधार शुरू होगा। मेष, कर्क और सिंह राशि से फायदा मिलेगा। जॉब को लेकर थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पिता का आशीर्वाद लें। सूर्य की उपासना करें।
मकर राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा का नवम भाव में गोचर धार्मिक कामों में व्यस्त रखेगा। सप्ताह के आखिरी तीन दिन नया बिजनेस शुरू करने या जॉब में तरक्की के लिए शुभ हैं। फिल्म, मीडिया, बैंकिंग और आईटी से जुड़े लोग कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और तिल व गुड़ का दान करें।
कुंभ राशि
राशि स्वामी शनि और चंद्रमा बिजनेस में शानदार सफलता देंगे। घर बनाने से जुड़ा कोई नया काम शुरू हो सकता है। मकर और कन्या राशि से फायदा मिलेगा। जॉब बदलने के लिए समय अच्छा है।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
उपाय: मंगलवार और शनिवार को हनुमान बाहुक का पाठ करें।
मीन राशि
राशि स्वामी गुरु और चंद्रमा बिजनेस में कमाई के नए रास्ते खोल सकते हैं। पॉलिटिशन्स को फायदा होगा। सप्ताह के आखिरी दो दिनों में सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें और रोजाना शिवपुराण का पाठ शुरू कर भगवान शिव की उपासना करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
