Weekly Horoscope: इस सप्ताह गुरु-सूर्य बदलेंगे किस्मत का खेल! इन राशियों पर होगी धन और सफलता की बारिश

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026 इस सप्ताह चंद्रमा कन्या राशि से यात्रा शुरू करेंगे, जबकि सूर्य और गुरु कर्क राशि में रहेंगे। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, कारोबार, स्वास्थ्य, लव लाइफ, शुभ रंग, शुभ अंक और पूरे सप्ताह के विशेष उपाय।

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026 (साप्ताहिक राशिफल): इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, बुध मिथुन, मंगल वृषभ, शनि मीन, राहु कुंभ तथा शुक्र-केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा लगभग सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार यह सप्ताह भगवान शिव की उपासना, शिवपुराण के पाठ, पार्थिव शिवलिंग के रुद्राभिषेक और गौसेवा के लिए विशेष शुभ माना गया है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल क्या कह रहा है।

Weekly Horoscope 20 To 26 July 2026

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जुलाई 2026

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई 2026)

बुधवार के बाद चंद्रमा सप्तम भाव में पहुंचकर व्यापार और साझेदारी के मामलों में शुभ परिणाम देंगे। मंगलवार के बाद नया बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बनेंगे। कारोबार में ईमानदारी बनाए रखें, क्योंकि किसी भी तरह की लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए गुरुवार थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें। विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन पहले से बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यस्थल पर क्रोध से बचना लाभदायक रहेगा।

End of Feed