Vivah Panchami Kab Hai 2024: 5 या 6 दिसंबर कब मनाई जाएगी विवाह पंचमी, नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Vivah Panchami Kab Hai 2024: विवाह पंचमी के दिन ही माता सीता और राम जी का विवाह हुआ था। इस दिन माता सीता और भगवान राम जी की विधिवत पूजा की जाती है। आइए जानते हैं दिसंबर के महीने में विवाह पंचमी का पर्व कब मनाया जाएगा।

Vivah Panchami Kab Hai 2024: सनातन परंपरा में विवाह पंचमी का बहुत ही महत्व है। विवाह पंचमी का त्योहार हर साल मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के मनाया जाता है। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है। इस दिन राम सीता के मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विधिपूर्वक राम जी और माता सीता की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। आइए जानें दिसंबर के महीने में विवाह पंचमी का त्योहार कब मनाया जाएगा।

Vivah Panchami Kab Hai 2024 (विवाह पंचमी कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 5 दिसंबर 2024 को 12 बजकर 49 मिनट पर होगी और इसका समापन 6 दिसंबर को 12 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल विवाह पंचमी 6 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed