Vishweshwara Vrat 2023: विश्वेश्वर व्रत कब है, जानिए इसकी तिथि और महत्व

Vishweshwara Vrat 2023 Date: कर्नाटक में भगवान विश्वेश्वर मंदिर येल्लुरु श्री विश्वेश्वर मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है जो भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर को महथोभरा येल्लुरु श्री विश्वेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में विश्वेश्वर व्रत की बहुत महिमा है। आइए जानते हैं कब है विश्वेश्वर व्रत और इसके महत्व के बारे में।

Vishweshwara Vrat 2023 Date: व्रतों का उल्लेख हमारे पुराणों में बार-बार मिलता है और विश्वार व्रत की महिमा भी उनमें से एक है। भगवान शिव को विश्वेश्वर कहा जाता है। विश्वेश्वर व्रत का यह शुभ दिन प्रदोष व्रत के ही दिन पड़ता है। इस साल 25 नवंबर 2023 को ये व्रत रखा जाएगा। भगवान भोलेनाथ को विश्वनाथ के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए काशी में ज्योतिर्लिंग को काशी विश्वनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह व्रत कार्तिक पूर्णिमा से पहले भीष्म पंचक के तीसरे दिन मनाया जाता है।

Shiv

कब है विश्वेश्वर व्रत (Vishweshwara Vrat Kab Hai)भगवान भोलनाथ की पूजा के इस दिन कार्तिक पूर्णिमा से पहले भीष्म पंचक के पांच दिवसीय त्योहार के तीसरे दिन यह व्रत मनाया जाता है। 2023 में यह व्रत 25 नवंबर 2023 को होगी। इस दिन आप अपने भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी कर सकते हैं।

End of Feed