Vikata Sankashti Chaturthi 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी डेट 2026, अप्रैल में संकष्टी व्रत कब है, तिथि और महत्व

Vikata Sankashti Chaturthi 2026, विकट संकष्टी चतुर्थी 2026: विकट संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित एक विशेष व्रत है, जो जीवन के संकटों को दूर करने के लिए रखा जाता है। 2026 में यह व्रत मई माह में पड़ता है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर विघ्नहर्ता गणेश की कृपा प्राप्त होती है।

Vikata Sankashti Chaturthi 2026, विकट संकष्टी चतुर्थी 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश का विशेष रूप से पूजन किया जाता है, मान्यता है कि, विकट संकष्टी का विधिपूर्वक व्रत करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और कष्टों का निवारण होता है, साथ ही साथ सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है। गणेश पूजन कर विकट संकष्टी पर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होता है। यहां नोट करें, 2026 में विकट संकष्टी कब है, विकट संकष्टी डेट, क्यों मनाते हैं विकट संकष्टी चतुर्थी, इसका महत्व क्या है।

Vikata Sankashti 2026

विकट संकष्टी चतुर्थी क्या है?

संकष्टी चतुर्थी हर महीने आती है, लेकिन हर माह का एक अलग नाम और महत्व होता है। 'विकट' रूप भगवान गणेश के एक विशेष स्वरूप को दर्शाता है, जो कठिन से कठिन संकटों को दूर करने वाले माने जाते हैं। इस दिन व्रत रखकर गणेश जी की आराधना की जाती है।

End of Feed