मोटा पैसा कमाएंगे इन 5 राशियों के लोग, शुक्र और गुरु ने बना लिया है अनडेसाइल योग

Venus Jupiter Undecile Yoga 2026 : 15 जुलाई को अनडेसाइल योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार फल देने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि किनको इससे लाभ होगा।

Venus Jupiter Undecile Yoga 2026 : वैदिक ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम, विवाह, कला, सौंदर्य और भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, भाग्य, धर्म, संतान, उच्च शिक्षा, समृद्धि और शुभ फलों के कारक हैं। जब ये दोनों शुभ ग्रह किसी विशेष कोणीय संबंध में आते हैं तो व्यक्ति के जीवन में नए अवसर, आर्थिक उन्नति और भाग्योदय के संकेत मिलते हैं।

Venus Jupiter Undecile Yoga 2026  शुक्र और गुरु का योग बनाएगा मालामाल

शुक्र और गुरु का योग बनाएगा मालामाल

15 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर शुक्र और गुरु एक-दूसरे से लगभग 33 डिग्री की दूरी पर आ गए हैं, जिससे दोनों ग्रहों के बीच अनडेसाइल (Undecile) योग का निर्माण हुआ है। आधुनिक ज्योतिष में 32°43' (लगभग 33°) के कोण को अनडेसाइल योग माना जाता है। इसे प्रेरणा, सूक्ष्म प्रतिभा, अचानक मिलने वाले अवसर और रचनात्मक क्षमता को जागृत करने वाला योग माना जाता है। इस समय शुक्र सिंह राशि में केतु के साथ हैं, जबकि गुरु कर्क राशि में 15 जुलाई की शाम से अस्त अवस्था में विराजमान हो जाएंगे। इस कारण इस योग के फल पूरी तरह भौतिक न होकर विवेकपूर्ण और परिस्थितिनुसार प्राप्त होंगे।

End of Feed