Vat Savitri 2023 Upay: वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ये व्रत हर साल ज्येष्ठ अमावस्या यानि बड़ अमावस्या (Bad Amavasya 2023) के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत में सावित्र माता और उनके पति सत्यवान की पूजा की जाती है। इस दिन बरगद की पूजा का विशेष महत्व होता है। महिलाएं वट सावित्री पूजा बरगद के पेड़ के नीचे करती हैं। जानिए वट सावित्री व्रत के उपाय।
Vat Savitri Vrat Upay: वट सावित्री व्रत के उपाय
Vat Savitri Vrat Upay In Hindi
- वट सावित्री व्रत वाले दिन किसी सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर उसमें सुरमा डाल दें। कहते हैं ऐसा करने से आपके आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
- सुख समृद्धि के लिए वट सावित्री व्रत के अगले दिन पीपल के पेड़ पर मीठा दूध चढ़ाएं साथ ही पीपल की 7 बार परिक्रमा करते हुए शनि मंत्र का जप करें।
- वट सावित्री व्रत वाले दिन बरगद के पेड़ के नीचे घी का दीपक जरूर लाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करें। ऐसा करने से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
- अगर कोई लंबे समय से बीमार चल रहा है तो वह वट सावित्री के दिन सोते समय बरगद की जड़ उस मरीज के पास रख दें। मान्यता है ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार आने लगेगा।
- वट सावित्री व्रत के दिन काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं जिससे जीवन की परेशानियों का अंत हो जाता है।
- इस दिन काले कपड़े, नीलम रत्न, तेल और सरसों का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- इस दिन घोड़े की नाल या नाव की कील का छल्ला बनाकर धारण करने से हर काम में सफलता मिलती है।
