Varuthini Ekadashi 2025 Date And Muhurat: अप्रैल की अंतिम एकादशी कब है? जानें वरुथिनी एकादशी 2025 की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Varuthini Ekadashi 2025 Date, Shubh Muhurat And Puja Vidhi: अप्रैल की अंतिम एकादशी वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी है, जिसे वरुथिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। यहां से आप वरुथिनी एकादशी की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि जान सकते हैं।

Varuthini Ekadashi 2025 Date, Shubh Muhurat And Puja Vidhi: साल में 24 और हर महीने में दो बार एकादशी मनाई जाती है। एकादशी पर खासतौर से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी मां की पूजा की जाती है। अप्रैल के आखिर में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित वरुथिनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश हो जाता है। वरुथिनी एकादशी करने वाले व्रती को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। वरुथिनी एकादशी की सही तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है, इसलिए इसका सही जवाब हम यहां लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में आप वरुथिनी एकादशी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि विस्तार में जान सकते हैं।

varuthini ekadashi 2025 date shubh muhurat puja vidhi in hindi

वरुथिनी एकादशी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि बुधवार, 23 अप्रैल को शाम 04 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। तिथि का समापन अगले दिन यानी गुरुवार, 24 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 32 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का खास महत्व है। ऐसे में इस साल गुरुवार, 24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, शुक्रवार, 25 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।

End of Feed