Varmahalaxmi Festival 2025: साल 2025 में वर लक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा, यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Varmahalaxmi Festival 2025: वर लक्ष्मी व्रत खासतौर पर दक्षिण भारत की तरफ किया जाता है। ये व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। आइए जानते हैं साल 2025 में वर लक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा। यहां नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

Varmahalaxmi Festival 2025: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। इनकी पूजा- अर्चना करने से साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। वर लक्ष्मी व्रत दक्षिण भारत की तरफ रखा जानें वाला एक खास व्रत है। ये व्रत धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार वर लक्ष्मी का व्रत रखने से और विधिपूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इस व्रत को पति- पत्नि यदि साथ मिलकर करते हैं तो इस व्रत की महिमा और अधिक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं साल 2025 में वर लक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा।

Varmahalaxmi Festival 2025 (2025 में वर लक्ष्मी व्रत डेट)

वर लक्ष्मी का व्रत हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाता है। साल 2025 में वर लक्ष्मी का व्रत शुक्रवार, 08 अगस्त, 2025 को रखा जाएगा। इस व्रत पर अष्टलक्ष्मी की पूजा का भी विधान है।

End of Feed