वैशाख पूर्णिमा 2025: इस दिन दान, स्नान और व्रत से मिलता है विशेष पुण्य, जानिए पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख पूर्णिमा वैशाख महीने की अंतिम तिथि होती है जो न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बेहद शुभ-फलदायी मानी जाती है। यह दिन दान, स्नान, तप, जप और व्रत के लिए भी बेहद उत्तम माना गया है। चलिए आपको बताते हैं वैशाख महीने की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Vaishakha Purnima 2025 Puja Vidhi And Muhurat: वैशाख पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इसे सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसके अलावा इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन महात्मा बुद्ध का भी जन्म हुआ था। इसलिए ये दिन हिंदू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म के अनुयायी के लिए भी बेहद महत्पूर्ण होता है। इस साल वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी। यहां आप जानेंगे इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

वैशाख पूर्णिमा 2025 तिथि व मुहूर्त (Vaishakha Purnima 2025 Date And Time)

वैशाख पूर्णिमा का उपवास 12 मई 2025 को रखा जाएगा। इस दिन चन्द्रोदय शाम 06:57 बजे रहेगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 11 मई 2025 को रात 08:01 बजे होगा और समापन 12 मई 2025 को रात 10:25 बजे होगा।

End of Feed