Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का करें दान, हमेशा साथ रहेगा पितरों का आशीर्वाद

वैशाख अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत जरूरी होता है। इससे आपके पितर खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद आपके साथ हमेशा बना रहता है। आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या पर कौन सी चीजें दान करनी चाहिए।

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या आती है, और वैशाख माह की अमावस्या 17 अप्रैल 2026 को पड़ रही है। इस दिन विशेष रूप से पितरों के तर्पण, स्नान-दान, श्राद्ध और मंत्रोच्चारण का बड़ा महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करने से उन्हें शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इसके साथ ही आज के दिन जरूरतमंदों को दान देना शुभ फल देता है। इससे आपके पितर खुश होते हैं और आपको अपना आशीर्वाद देते हैं।

vaishakh amavasya 2026

अमावस्या पर किन चीजों का दान करें

वैशाख अमावस्या 2026: स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल 2026 को रात 08:11 बजे से हो गई है। जबकि इसका समापन 17 अप्रैल 2026 को शाम 05:21 बजे पर होगा। उदया तिथि के आधार पर वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। वैशाख अमावस्या के दिन स्नान और दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:25 बजे से 05:09 बजे तक का समय अत्यंत शुभ माना गया है। लेकिन इसके बाद भी आप अभिजीज मुहूर्त में स्नान और दान कर सकते हैं।

End of Feed