Utpanna Ekadashi 2024 Date: कब रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Utpanna Ekadashi 2024 Date: उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष माह में रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से की जाती है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में।

Utpanna Ekadashi 2024 Date: सनातन धर्म में उत्पन्ना एकादशी के व्रत का खास महत्व है। हर महीने की एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित होती है। एकादशी का व्रत सारे व्रतों में सबसे उत्तम व्रत माना जाता है। उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि- विधान से करने से साधक को धन, वैभव की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार उत्पन्ना एकादशी के दिन ही देवी एकादशी का अवतरण हुआ था। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और महत्व के बारे में।

Utpanna Ekadashi 2024 Date (उत्पन्ना एकादशी 2024 डेट)

हिंदू पंचांग के अनुसार उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 26 नवंबर को प्रात: 01 बजकर 01 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 27 नवंबर 2024 को प्रात: 03 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed