Utapnna Ekadashi vrat bhog 2024: उत्पन्ना एकादशी का व्रत मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। ये व्रत इस साल 26 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखने से और विष्णु जी की पूजा करने से साधक के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं और उन पर विष्णु जी की कृपा सदा बरसती है। इस दिन भगवान विष्णु को कुछ खास चीजों का भोग लगाना बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
Utapnna Ekadashi vrat bhog 2024 (उत्पन्ना एकादशी व्रत भोग)
केले का भोग
उत्पन्ना एकादशी के दिन केले का भोग भगवान विष्णु को लगाना चाहिए। भगवान श्री हरि को केले का भोग लगाने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सुख, समृद्धि आती है।
पंचामृत का भोग
उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए। पंचामृत का भोग लगाने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। पंचामृत का भोग लगाने से धन का लाभ होता है।
साबूदाना का खीर
उत्पन्ना एकादशी के दिन साबूदान के खीर का भोग लगाना चाहिए। इस भगवान विष्णु को साबूदाने के खीर का भोग लगाने से धन में वृद्धि होती है और करियर में भी तरक्की मिलती है।
दूध, दही का भोग
उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को दूध और दही का भोग लगाना चाहिए। दूध और दही का भोग भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय है। इस चीज का भोग लगाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
