क्यों खास है उज्जैन का नगर पूजन, जानिए पूरे शहर में क्यों बहाई जाती है मदिरा की धार

Ujjain Mahashtami Nagar Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर उज्जैन में नगर पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान चौबीस खंबा माता मंदिर में मां महामाया और महालया की विशेष पूजा अर्चना भी की गई। इसके साथ ही माता को मदिरा का भोग भी लगाया गया। सुबह से मंदिर परिसर में भक्तों का सैलाब देखने को मिला।

Ujjain Mahashtami Nagar Pujan 2026: चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में भव्य नगर पूजन का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर चौबीस खंबा माता मंदिर में माता महामाया और महालया की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार इस दिन माता को मदिरा का भोग लगाया जाता है और पूरे शहर की सुख-समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है।

उज्जैन नगर पूजन

महाअष्टमी के दिन सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। ढोल-नगाड़ों और मंत्रोच्चार के बीच महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी (निरंजनी अखाड़ा) के साथ कई साधु-संत भी शामिल हुए।

End of Feed