Tulsi Vivah Samagri List Hindi 2025 (तुलसी विवाह 2025 पूजा सामग्री लिस्ट और मुहूर्त), Tulsi Mata Vivah Puja Vidhi Muhurat katha Mantra Aarti: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह मनाया जाता है। आज वही खास दिन है। आज के दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया जाता है, और शालिग्राम (भगवान विष्णु का स्वरूप) से उनका विवाह कराया जाता है। इस विवाह में क्या क्या सामान लगता है , ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां तुलसी विवाह में लगने वाले सामान की पूरी सूची मौजूद है, जिससे आपको आज की शॉपिंग में मदद मिलने वाली है।
तुलसी विवाह पूजा सामग्री (pic credit: canva)
Tulsi Vivah Samagri List In Hindi (तुलसी विवाह सामान लिस्ट)-
- फल
- हल्दी की गांठ
- बताशा
- दिये
- तुलसी जी
- फूल
- विष्णु जी का चित्र
- शालिग्राम
- गणेश जी की प्रतिमा
- कोई सुंदर रूमाल
- श्रृंगार का सामान
- धूप
- दीप
- भोग
- हल्दी
- सिंघाड़ा
- हवन सामग्री
- मंडप बनाने के लिए गन्ना
- लाल चुनरी
- कुमकुम
- तिल
- कपूर
- घी का दीपक
- आंवला
- चने की भाजी
- वर-वधु के दिए जाने वाले आवश्यक समान
तुलसी विवाह कैसे करें? (Tulsi Vivah Vidhi)-
तुलसी विवाह करने के लिए सबसे पहले तुलसी माता के चारों तरफ शादी जैसा मंडप बना लें। फिर देवी तुलसी को लाल चुनरी ओढ़ाएं। इसके बाद माता को सुहाग और श्रृंगार की सारी सामग्री समर्पित करें और इसके बाद गणपति पूजा करें और फिर शालिग्राम जी के साथ देवी तुलसी का विवाह करें। शालिग्राम जी को सिंहासन के साथ देवी तुलसी की सात बार परिक्रमा कर लें। फिर आरती कर विवाह के मंगलगीत गाएं।
