Tulsi Vivah Kab Hai 2025 Mein: सनातन धर्म में तुलसी विवाह का खास महत्व है। हर साल ही कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप और तुलसी माता का विवाह किया जाता है। ये पूरे विधि विधान के साथ किया जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि तुलसी विवाह कब है और इसकी सही तारीख क्या है। साथ ही यहां तुलसी विवाह की पूरी विधि बताई गई है।
तुलसी विवाह 2025 तिथि (Tulsi Vivah 2025 Date)
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को सुबह 07 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को सुबह 05 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल 02 नवंबर को तुलसी विवाह किया जाएगा।
तुलसी विवाह की विधि
तुलसी विवाह का आयोजन शाम के समय किया जाता है। इसके लिए तुलसी के गमले पर गन्ने का मंडप बनाया जाता है। फिर तुलसी पर चूड़ी, चुनरी, साड़ी और सभी शृंगार की चीजें चढ़ाई जाती है। इसके बाद गमले में दाहिनी ओर शालिग्राम जी की प्रतिमा को रखा जाता है। शालिग्राम जी को चंदन और तुलसी जी को रोली का तिलक लगाया जाता है और फिर फूल, भोग के रूप में मिठाई, गन्ने, पंचामृत सिंघाड़ा चढ़ाया जाता है। इसके बाद धूप और दीपक जलता है। विधिवत मंत्रोच्चार के साथ देवी तुलसी और शालिग्राम भगवान के सात फेरे कराए जाते हैं। विवाह के बाद आरती करें और प्रसाद सभी में बांटें।
तुलसी विवाह का महत्व (Tulsi Vivah Ka Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार तुलसी जी का विवाह कराने से जीवन के सभी कष्ट तुरंत दूर हो जाते हैं और भक्तों को भगवान हरि की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। जिन लोगों को बेटी नहीं है उन्हें अपने जीवन में तुलसी विवाह एक न एक बार जरूर कराना चाहिए। कहते हैं इससे कन्या दान का पुण्य प्राप्त हो जाता है।
