Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजन दिवस का इतिहास, जानिए कब हुई इस पर्व शुरुआत

Tulsi Diwas 2023 Date (तुलसी दिवस कब मनाया जाता है): तुलसी दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। क्रिसमस डे पर तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत साल 2014 से हुई थी। जानिए तुलसी पूजन दिवस पूजा विधि और महत्व।

Tulsi Pujan Diwas 2023 Date (तुलसी दिवस कब मनाया जाता है): 25 दिसंबर को जहां ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं और अपने घर में क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। वहीं इस दिन हिंदू धर्म के लोग तुलसी दिवस पूजन का पर्व मनाते हैं और तुलसी माता की पूजा करते हैं। 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने की शुरुआत 2014 से हुई थी। मान्यताओं अनुसार इस दिन तुलसी पूजन करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जानिए तुलसी पूजन की विधि और मंत्र।

Tulsi Diwas 2023 Date

Tulsi Diwas 2023 Date

तुलसी पूजा मंत्र (Tulsi Puja Mantra)

  • देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।। तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।। लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
  • वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी। पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।। एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम। य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
  • देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये

तुलसी पूजा विधि (Tulsi Puja Vidhi)

प्रात:काल स्नान के बाद सबसे पहले तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद मां तुलसी को अक्षत, चंदन, रोली इत्यादि चीजें चढ़ाएं। इसके बाद सुविधानुसार तुलसी के पौधे की 7, 11, 21 या 111 परिक्रमा करें। फिर तुलसी जी की आरती करें। तुलसी पूजन के समय तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक भी जरूर जलाएं। मान्यता है तुलसी पूजन करने से घर में सदैव बरकत बनी रहती है।

End of Feed