Totkay for Money: इन तीन पौधाें की जड़ ले आएं आज ही घर, नहीं होगी धन की कमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 06:22 PM IST

ग्रहदोष, पितृदोष, नजर या प्रारब्ध के कारण घर में टिक नहीं पाता है पैसा। प्रयासों के बाद भी रहती है धन की कमी। नहीं चलता है अगर रोजगार तो आइये आपको बताते हैं कुछ अचूक उपाय जो भर देंगे आपकी खाली तिजाेरी। इसके साथ ही जानिए अन्य प्रभावी उपाय, जिसका मिल सकता है लाभ।

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्ज या धन की किल्लत से हैं परेशान, तो करें ये उपाय
  • सहदेवी, श्वेत अपामार्ग और श्वेतार्क गणेश की जड़ लाएं
  • हरसिंगार का बांदा भी देता है धन−वैभव का अचूक लाभ

Totkay for Money: जी तोड़ मेहनत करने के बाद भी नहीं मिलता पूरा धन लाभ तो जीवन धीरे-धीरे निराशा के गर्त में समाने लगता है। कर्ज का बोझ बढ़ जाता है और आमदनी का ग्राफ नीचे गिरने लगता है। दरिद्रता का जैसे घर में वास हो जाता है। इन सभी समस्याओं का समाधान आपको निम्न उपायों में आसानी से मिल सकता है। आजमाकर देखें लेकिन उपायाओं के साथ-साथ मेहनत करने से पीछे ना हटें।

दरिद्रता दूर करने के उपाय

  • सहदेवी पौधे की जड़ को लाल कपड़े में लपेटकर बाजू में धारण करने से दरिद्रता का नाश होता है। यदि इसे तिजोरी में रख दिया जाए तो तिजोरी कभी खाली नहीं रहती और धन की वृद्धि होती रहती है।
  • तंत्र सिद्ध श्वेत अपामार्ग की जड़ पास में रखने से कारोबार में लाभ होता है और समृद्धि व कल्याण की प्राप्ति होती है।
  • मंत्र सिद्ध श्वेतार्क जड़ से बनी श्वेतार्क गणेश प्रतिमा की पूजा करने या उस जड़ का टुकड़ा ताबीज में भरकर बाजू पर धारण करने से दरिद्रता दूर होती है।
  • बहेड़े का पत्ता और जड़ को भंडार, तिजारी या अन्य किसी पवित्र स्थान में रखने से घर में धन− धान्य की समृद्धि होती है। यह प्रभावशाली प्रयोग है।
  • निगुण्डी का पौधा, पीली सरसों के साथ पीले वस्त्र की पोटली में बांधकर दुकान के द्वार पर लटकाने से व्यापार में बहुत लाभ होता है।
  • भरणी नक्षत्र में कुश का बांदा लाकर, पूजा स्थल पर रखने से आर्थिक लाभ होता है।
  • माघ नक्षत्र में हरसिंगार का बांदा लाकर और विधिपूर्वक उसकी पूजा करके घर में रखने से धन वैभव बढ़ता है।
  • पुष्य नक्षत्र में रविवार के दिन श्वेत पुष्प वाली मदार की जड़ पूरे श्रद्धाभाव से अपने इष्ट का ध्यान करते हुए दाहिनी भुजा में धारण करने से संकट, विपन्नता दूर हो जाती है।
Story of Avatar: पहले अवतार से जुड़ी है भगवान के दूसरे अवतार की कथा, धरती की इस तरह की थी रक्षा

End of Feed